Jamshedpur : बस्ती विकास समिति ने ‘पर्यावरण पखवाड़ा’ के तहत साकची मनोकामना मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

SHARE:

समिति लोगों से अपने मांगलिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम में 10 पौधे लगाने की अपील की, ऑनलाईन चित्रांकन प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ाकर की गई 12 जून

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लौहनगरी जमशेदपुर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण का अभियान चला रही बस्ती विकास समिति ने शनिवार को साकची स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में वृहद रूप से पौधरोपण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में औषधीय गुणों से भरपूर दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। वहीं, इनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के स्थानीय सदस्यों को दी गयी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने कहा कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। बस्ती विकास समिति पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान में लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज प्रकृति का ह्रास इतना अधिक हो चुका है कि हमारे एक पेड़ लगाने से प्रकृति का संतुलन नहीं बन सकेगा। ऐसे में शहर के प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति को अपने आसपास के खाली स्थानों पर वर्ष में करीब 10 पेड़ लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घर में जब भी कोई मांगलिक कार्यक्रम अथवा कोई पारिवारिक कार्यक्रम हों तो हमें 10 पौधे लगाने की परंपरा अपनानी होगी, तभी हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण की विरासत भेंट कर पाएंगे। वहीं, उन्होंने बताया कि ‘पर्यावरण चुनौती एवं समाधान’ विषय पर चल रहे ऑनलाईन चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी और उत्साह को देखते हुए प्रतियोगिता की अंतिम तिथि को चार दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इसमें प्रतिभागी अपने पेंटिंग व्हाट्सएप नबंर 9431373471/ 70046 50614 पर भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग के केटेगरी से तीन सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को 16 जून (रविवार) को समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।

इस दौरान कमलेश सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, बोल्टू सरकार, मंजीत सिंह, राॅकी सिंह, उमेश गिरी, मोंटी अग्रवाल, कृष्णा यादव, हेमंत साहू, हरेराम यादव, बिनोद झा, सन्नी राज सिंह, कामेश्वर साहू, राकेश कुमार, किशोर कुमार साहू समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें