WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पर्यावरण संरक्षण का बच्चों ने लिया संकल्प, नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह के दुष्प्रभाव को किया प्रदर्शित

SHARE:

 प्रत्येक हस्ताक्षर पर सीड बॉल का बच्चे लगाएंगे पौधा

आदर्श सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads

आदर्श सेवा संस्थान के बाल संगठन, यूथ क्लब की ओर से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित पांच दिवसीय (5-9 जून) जागरूकता अभियान का समापन सोमवार को बर्मामाइंस दास बस्ती स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित पुरस्कार वितरण और बाल विवाह के दुष्प्रभाव पर आधारित नुक्कड़ नाटक के साथ हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बर्मामाइन्स थाना प्रभारी आलोक दुबे, एसआई संतोष पांडे, मुकेश कुमार, आदर्श सेवा संस्थान से लक्खी दास, पीटीआई संवाददाता विकास श्रीवास्तव अतिथि के तौर पर मौजूद थे.

पिछले पांच दिन से चल रहे जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों ने जगह-जगह लोगों को नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से पर्यावरण, बाल मजदूरी और बाल विवाह के संबंध में जागरूक किया. अभियान के दौरान बर्मामाइंस दास बस्ती में रहने वाले और बाल संगठन से जुड़े बच्चों ने स्लोगन, लेख और पोस्टर प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया.
समापन समारोह के मौके पर बच्चों द्वारा बाल विवाह के दुष्प्रभाव पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से अतिथि काफी प्रभावित हुए. मुख्य अतिथि थाना प्रभारी आलोक चौधरी ने कहा कि इतना तो होता है कि जितने बच्चे इस नाटक में शामिल है और जितने बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित है वह इस दुष्प्रभाव के चंगुल से बच जाएंगे साथ ही वह आसपास में भी रहने वाले लोगों को जागरूक करेंगे. बच्चों द्वारा तैयार स्लोगन और पोस्टर पेंटिंग को देखकर भी काफी प्रभावित हुए. विभिन्न प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया वहीं अल्पना दास, पूजा प्रामाणिक, रिंकू पाल, रीना दत्ता मौजूद रही.

ये हुए विजेता

पेंटिंग में
प्रथम – मेघा
द्वितीय – सरस्वती
तृतीय – संगीता, सोम

सांत्वना – गंगा, अंजलि

स्लोगन में
प्रथम – तान्या
द्वितीय – रिंकी पाल
तृतीय – लाडली

सांत्वना – सरस्वती

लेख में 
प्रथम – सीमा गोप
द्वितीय – रिंकी पाल
तृतीय – करीना कर्मकार

प्रत्येक हस्ताक्षर पर सीड बॉल का बच्चे लगाएंगे पौधा

पांच दिवसीय पर्यावरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था. जगह-जगह चले हस्ताक्षर अभियान में काफी लोगों ने हस्ताक्षर कर पवन संरक्षण का संकल्प लिया. वही बच्चों ने यह संकल्प लिया है कि जितने भी लोग हस्ताक्षर किए हैं वह उनके नाम का सीड बॉल पद्धति से पौधा लगाएंगे. इसके लिए बच्चे खुद ही सीड बॉल तैयार करेंगे. बच्चे जो भी फल खा रहे हैं उसका बीज एकत्रित कर उसे सीड बॉल में तब्दील कर रहे हैं. बारिश होने पर इन सीड बॉल को विभिन्न क्षेत्रों में लगाया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर