Breaking News
Jamshedpur Beldih Golf : रुपेश कटारिया ने जीती परवेज मेहता गोल्फ चैंपियनशिप-2026 Jamshedpur : एसएसपी कार्यालय के बाहर पेट्रोल लेकर आत्मदाह का प्रयास, बेटे की मौत के मामले में न्याय की गुहार लगा रही थी महिला Jamshedpur : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस नेता महेंद्र पांडेय ने जताया शोक Giridih : ਰਾਜਕੀ ਸੋਗ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਿਆ ਝਾਰਖੰਡ – ਮੰਤਰੀ ਸੁਦਿਵਿਆ ਕੁਮਾਰ ਸੋਨੂ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ, ਅੱਜ ਉਸਰੀ ਨਦੀ ਘਾਟ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ Canada : ਵੈਨਕੂਵਰ ‘ਚ ਗੁਰੂ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਕੈਂਪਾਂ ਦਾ ਅੱਡਾ ਬਣਾਉਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵਿਰੁੱਧ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਦਾ ਭਾਰੀ ਰੋਸ Minister in Hemant Soren’s government passes away : राजकीय शोक में डूबा झारखंड – मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, आज उसरी नदी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में कर्पूरी पार्क के जीर्णोधार कार्य का उद्घाटन विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य पारितोष सिंह ने किया

SHARE:

अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनता ने विधायक के प्रति जताया आभार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

छोटा गोविंदपुर सिंगल हाउसिंग क्वार्टर स्थित कर्पूरी पार्क मैदान के जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय जनता के द्वारा स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी का ध्यान आकर्षित करवाया था। विगत 6 माह के लगातार प्रयास के उपरांत विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा टाटा पावर के सहयोग से कर्पूरी पार्क मैदान के खस्ता हाल चारदीवारी का नवनिर्माण, मैदान में चारों तरफ बैठने के लिए कुर्सी के साथ-साथ बच्चों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य का ध्यान देखते हुए झूला एवं ओपन जिन का निर्माण कार्य करवाया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आज स्थानीय निवासियों के द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद डॉ परितोष सिंह के प्रति स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया एवं नारियल फोड़कर इसका विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनों के द्वारा मैदान के सौंदरीकरण हेतु वृक्षों की कटाई एवं सोलर लाइट की व्यवस्था की मांग की गई। जिसे विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि उनकी मंशा गोविंदपुर के चौमुखी विकास की है। मैदान के सौंदरीकरण का कार्य चालू रहेगा कर्पूरी पार्क के बाद वीर शिवाजी पार्क, गोवर्धन पार्क,प्रतिभा केंद्र मैदान के विकास के लिए भी वह प्रतिबंध है ।वर्तमान में गोविंदपुर में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है यह भी बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा, उन्होंने आम जनता से आशीर्वाद देने की अपील की।

स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ने कहा की सभी के सहयोग से कर्पूरी पार्क विकास समिति बहुत अच्छा कार्य कर रही है ,जब जनता का सहयोग मिलता है तब कार्य करने में और उत्साह मिलता है। आने वाले दिन में जिस प्रकार से कर्पूरी पार्क विकास समिति कार्य कर रही है वह उनके हर एक कार्य के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन बालाजी भगत ने किया।

इस अवसर पर समीर दास, सतवीर सिंह बग्गा,राम नवमी सिंह, रजनी दास, शिवलाल लोहार, कर्पूरी पार्क विकास समिति के मनोज क्रांति, अमरेंद्र सिंह राधे कृष्णा सिंह, राजेश कुमार, दीनू गुप्ता, सुग्रीव कुमार, विमलेश सिंह, कमलेश कुमार,जेपी सिंह, सुबोध पांडे, राकेश कुमार,अमित कुमार, शैलेश कुमार, गुड्डू,चिरंजीवी साहू, रविंद्र सिंह बृजेश सिंह, अनंत सिंह, अनंत झा सहित बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित थी।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर