WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : संताल विद्रोह के प्रतीक हुल क्रांति दिवस के 169वीं वर्षगांठ पर 30 जून को हलुदबनी में लगेगा रक्तदान शिविर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

संपूर्ण हलुदबनी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि द्वारा एवं सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार और मार्डी ब्रदर्स इनिशिएटिव के सयुक्त तत्वाधान से संताल विद्रोह के प्रतीक हुल क्रांति दिवस के 169वी वर्षगांठ को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान 30 जून 2024, रविवार को पश्चिम हलुदबनी पंचायत के लोहिया भवन प्रांगण, सिदो कान्हु चौक, हलुदबनी, परसुडीह में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : माझी पारगाना महाल ने राजेश मार्डी को सम्मानित किया, देश परगाना बाबा बैजू मुर्मू ने दिया मोमेंटो और अंग वस्त्र

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसकी जानकारी हेतु आज लोहिया भवन प्रांगण, सिदो कान्हु चौक, हलुदबनी में प्रेस वार्ता रखा गया था। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र के साथ विशेष भेट देकर सम्मानित किया जाएगा और जरूरत के समय उन्हें रक्त भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस महादान में सभी सक्षम युवा, छात्र, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं से इस शिविर में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

इस अवसर पर पूर्वी हलुदबनी पंचायत से मुखिया पानो मुर्मू, वार्ड सदस्य रूबी टोपनो, पंचायत समिति सदस्य स्वपना बेरा, पश्चिम हलुदबनी पंचायत से मुखिया सुमन सिरका, पूर्व मुखिया खत्री सिरका, पंचायत समिति सदस्य आरती करवा, उप मुखिया उषा सिंह, वार्ड सदस्य सिखा मैती, मध्य हलुदबनी से मुखिया सालगे सोरेन, पंचायत समिति सदस्य रैना पूर्ति, दक्षिण हलुदबनी से मुखिया अजीत भूमिज, मार्डी ब्रदर्स इनिशिएटिव के आशीष एस मार्डी और सभी पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर