WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chaibasa : अंतरराज्यीय लुटेरे गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चाईबासा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह का खुलासा करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कोयडा थाना क्षेत्र निवासी मो शैफुल और उसका साथी क्योंझर निवासी अभिमन्यु प्रधान शामिल है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते कुछ दिनों से जिले में लूट की घटना बढ़ गई थी। 28 जुलाई को नोवामुंडी थाना क्षेत्र के लोकेसाई के पास जगन्नाथपुर निवासी रासिका गोप से एक सफेद रंग के अपाची बाईक सवार तीन बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर स्कूटी और मोबाइल की लूट कर ली थी। इसके दूसरे दिन 29 जुलाई को माने सिंह पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने नोवामुंडी बाजार निवासी व्यक्ति से चाकू का भय दिखाकर 9 हजार रुपए लूट लिए। अपराधियों ने स्कूटी भी लूटने का प्रयास किया पर सफल न हो पाए।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग और डॉक्टर वीना रानी श्रीवास्तव न्यास का सम्मान समारोह आयोजित, बाल अधिकारों पर हुई चर्चा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद 30 जुलाई को किरीबुरू के बालकाबुरु के पास बाइक से आए अपराधियों ने गुमानसाई निवासी व्यक्ति से रुपए और बाइक की लूट कर ली थी। अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित को घायल भी कर दिया था। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच अभियान चलाया और घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बताया गया की तीसरे आरोपी को ओडिशा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त गैंग द्वारा ओडिशा और झारखंड में लोगों से लूट की घटना को अंजाम दिया जाता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर