WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग और डॉक्टर वीना रानी श्रीवास्तव न्यास का सम्मान समारोह आयोजित, बाल अधिकारों पर हुई चर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग तथा डॉक्टर वीना रानी श्रीवास्तव न्यास के संयुक्त तद्भावधान में आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि सुचित्रा सिन्हा, रिपोर्टर मानव अधिकार आयोग झारखंड ने बाल अधिकारों पर चर्चा की और कहा कि बच्चों के अधिकार जन्म से लेकर मृत्यु तक चलते हैं जिसका उन्हें पता नहीं होता है। स्कूल में नामांकन के समय साक्षात्कार लेना बच्चों के अधिकार का हनन है। शिक्षा का अधिकार हर बच्चे को है ।उन्होंने कहा कि बच्चों में जैसे-जैसे प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे आत्महत्या भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से बाल अधिकार पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : नरभेराम स्कूल में लायंस इंटरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विशिष्ट अतिथि करनल प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि बाल मनोविज्ञान को समझे बिना बाल साहित्य का सृजन नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को चित्रों वाले कहानियां और किताबें अधिक आकर्षित करती हैं इसलिए बाल साहित्य में रंगीन आकर्षक चित्रों का होना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के आरंभ में डॉक्टर जूही समर्पित ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सहयोग एक संस्था नहीं बल्कि एक वृहद परिवार है जहां एक दूसरे के साथ मिलजुल कर लोग साहित्य सृजन करते हैं। डॉ मुदिता चंद्र चंद्र अध्यक्ष सहयोग ने बाल लेखन प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 100 प्रविष्टियां आई थी और निर्णायकों ने उनमें से तीन कहानी और चार कवियोँ का चयन किया। वैदुष्यमणि वीणा रानी श्रीवास्तव पुरस्कार प्रतिष्ठित कथाकार नोएडा से आई श्रीमती मीनू त्रिपाठी को 11000 की राशि के साथ सम्मान पत्र और अंगवस्त्र दिया गया।

प्रभा सम्मान रंभा कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और न्यास की तरफ से 11000 की राशि देकर सम्मानित किया गया। विधायक माननीय सरजू राय जी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए उन्होंने वीणा रानी श्रीवास्तव के पारिवारिक और घनिष्ठ संबंधों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार से संबंधित योजनाओं को सरकार के द्वारा वास्तविक धरातल पर लाना चाहिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अनीता शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में डेट संस्था के द्वारा अनुज कुमार के निर्देशन में “गधे की बारात” नाटक की प्रस्तुति की गई ।जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। डेट के कलाकारों को तुलसी भवन के मानद सचिव प्रसेनजित तिवारीजी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुधा गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन देश वंदना के साथ नीलांबर चौधरी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के सभी सदस्यों की भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर