Breaking News
Jamshedpur : 1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह Jamshedpur : अमर कुमार तिवारी की पहल पर जुगसलाई ओवरब्रिज की बंद स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, देखें – Video Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अमर कुमार तिवारी की पहल पर जुगसलाई ओवरब्रिज की बंद स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, देखें – Video

SHARE:

 सोशल मीडिया पर डीसी और मुख्यमंत्री से की थी शिकायत, प्रशासन ने अगले ही दिन लिया संज्ञान

कई दिनों से अंधेरे में डूबा था करोड़ों की लागत से बना ओवरब्रिज

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बने जुगसलाई ओवरब्रिज पर कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें स्थानीय नागरिक एवं अधिवक्ता अमर कुमार तिवारी की पहल पर दुरुस्त करा दी गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर शिकायत पहुंचने के बाद अगले ही दिन ओवरब्रिज की अधिकांश लाइटें चालू हो गईं। इससे इस महत्वपूर्ण मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को राहत मिली है।

जुगसलाई ओवरब्रिज स्थानीय लोगों के साथ-साथ जमशेदपुर, राजनगर और सरायकेला की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके बावजूद कई दिनों से यहां स्ट्रीट लाइटें बंद रहने के कारण रात में अंधेरा पसरा हुआ था। इससे राहगीरों की सुरक्षा और आवागमन को लेकर चिंता बनी हुई थी।

समस्या को लेकर संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से ठोस पहल नहीं होते देख अधिवक्ता अमर कुमार तिवारी ने स्वयं आगे आकर आवाज उठाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से जमशेदपुर के उपायुक्त और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर ओवरब्रिज की बदहाल प्रकाश व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने त्योहारों के दौरान शहर के इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर अंधेरा रहने को असुरक्षित बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। उनकी शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और अगले ही दिन अधिकांश स्ट्रीट लाइटें फिर से जलने लगीं।

अमर कुमार तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को उठाना और उनका समाधान कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। वार्ड सदस्य से लेकर विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को ऐसी समस्याओं पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। लेकिन जब जनप्रतिनिधियों और संबंधित व्यवस्था की ओर से पहल नहीं होती, तब एक आम नागरिक को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है।

उन्होंने जुगसलाई के नागरिकों से भी अपील की कि वे ऐसे जनप्रतिनिधियों का समर्थन करें, जो जनता की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए तत्पर रहें। साथ ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े मामलों में इसी तरह तत्परता दिखाई जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर