Breaking News
Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल Jamshedpur Police : कमलपुर में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 पेटी विदेशी शराब बरामद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री

SHARE:

14 नवंबर को निःशुल्क छठ सामग्री वितरण, 15 नवंबर को छठ घाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

शंख मैदान में मुंबई की कलाकारों की भक्ति गीतों से सजेगी सांस्कृतिक संध्या

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। सूर्य मंदिर समिति की ओर से छठ महोत्सव को धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के तहत जहां 14 नवंबर को 1,100 जरूरतमंद लोगों के बीच छठ पूजा की आवश्यक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, वहीं 15 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसके लिए मंदिर परिसर और छठ घाट को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं रोशनी से सजाया जा रहा है।

सूर्य मंदिर समिति के अनुसार, सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के तहत 14 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सूर्य मंदिर परिसर में 1,100 जरूरतमंद लोगों के बीच छठ पूजा सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। वहीं, सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समिति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को छठ महापर्व के आयोजन में सहयोग प्रदान करना है, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण इस पर्व की परंपरा और आस्था से वंचित न रहे।

शंख मैदान में सजेगी भव्य छठ सांस्कृतिक संध्या

छठ महापर्व के अवसर पर 15 नवंबर, रविवार को शाम 7 बजे सूर्य मंदिर परिसर स्थित शंख मैदान में भव्य छठ सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें प्रसिद्ध गायिकाएं करीना पांडेय, सावित्री पांडेय एवं मुंबई की आंखी दास अपनी सुरीली आवाज में छठ के पारंपरिक, लोक एवं भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देंगी। इन कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालु छठी मैया की भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में सराबोर होंगे। कार्यक्रम को लेकर समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

समिति ने स्पष्ट किया है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी प्रकार के पास अथवा विशेष आमंत्रण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों और शहरवासियों के लिए कार्यक्रम खुला रहेगा। बैठने की व्यवस्था पहले आने वाले श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। समिति ने यह भी कहा कि सभी भक्तजन और गणमान्य नागरिक उसके लिए समान रूप से सम्माननीय हैं।

15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा छठ घाट

छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूर्य मंदिर का छठ घाट 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से खोल दिया जाएगा। घाट पर स्थान आवंटन की व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। समिति की ओर से किसी प्रकार की अग्रिम बुकिंग या स्थान आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई है। जो श्रद्धालु पहले पहुंचेंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

आकर्षक विद्युत सजावट से जगमगाएगा सूर्य मंदिर परिसर

छठ महापर्व को लेकर पूरे सूर्य मंदिर परिसर में भव्य विद्युत सजावट और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को भक्तिमय और उत्सवपूर्ण वातावरण का अनुभव हो सके। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

भूपेन्द्र सिंह ने शहरवासियों से की शामिल होने की अपील

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि छठ महोत्सव का संपूर्ण आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति प्रत्येक वर्ष धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती है। जरूरतमंद परिवारों के बीच छठ पूजा सामग्री का निःशुल्क वितरण इसी सेवा भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग, समर्पण और लोक संस्कृति का भी प्रतीक है। सूर्य मंदिर समिति का प्रयास है कि इस महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और जरूरतमंद परिवार भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ छठ पूजा कर सकें।

अंत में भूपेन्द्र सिंह ने जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं, छठ व्रतियों और गणमान्य नागरिकों से सपरिवार सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर