फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन राजेंद्र कौर (70) का अंतिम दाह संस्कार स्वर्णरेखा घाट मानगो में मंगलवार को संपन्न हुआ। इसके पूर्व राजेंद्र कौर की शव यात्रा बाराद्वारी देव नगर स्थित आवास से दिन के 11 बजे निकल कर होमपाइप गुरुद्वारा साहब में पहुंची। कई लोगों ने शिरकत होकर उनकी बहन को श्रद्धांजलि दी। सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने अपना समाजिक कार्य भी निभाया। इसके अलावा कई गणमान्य लोगों ने भी इस दुख की घड़ी में शामिल होकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
कई ने अंतिम शव यात्रा में दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर अंतिम शव यात्रा में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संरक्षक गुरदेव सिंह राजा, धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के प्रधान रविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, सीजीपीसी के चेयरमैन गुरमीत सिंह, वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह भाटिया, जगीर सिंह, जसवीर सिंह संधू, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह भाटिया, सुखविंदर सिंह राजू, चंचल सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी, परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजीत सिंह गंभीर, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, जसवंत सिंह जस्सू, महेंद्रपाल सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, निशान सिंह, गुरमेल सिंह, परमजीत सिंह काले, जरनैल सिंह, लखविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, मलकीत सिंह, गुरदयाल सिंह, प्रकाश सिंह, नवतेज सिंह, सतवीर सिंह, चंचल सिंह, बलकार सिंह, गुरजीत सिंह, अवतार सिंह भाटिया, बलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह कपूर, भगवान सिंह रूबी, जितेंद्र सिंह, हरदीप सिंह डीपी, ज्ञानी अमृतपाल सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, बलविंदर कौर, महासचिव परमजीत कौर, आशा कौर, मनजीत कौर, इंद्रजीत कौर, सेंट्रल सिख नौजवान सभा महासचिव सुखवंत सिंह सुखू, रणजीत सिंह एवं अन्य संस्थाओं ने शॉल ओड़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मोदी समाज के अध्यक्ष बरुआ गौतम बोस एवं सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। स्व राजेंद्र कौर के पुत्र प्रितपाल सिंह एवं अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनकी अंतिम अरदास का कार्यक्रम 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक गुरुद्वारा साहब साकची मे रख गया है।


































