WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : करनडीह फाटक पर महीनों से जलजमाव, माणिक मल्लिक ने उपायुक्त से लगाई गुहार

SHARE:

नाली का बहाव बंद होने से सड़क पर जमा हो रहा गंदा पानी, छठ महापर्व से पहले स्थायी समाधान की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर से सटे करनडीह फाटक के समीप नाली का बहाव बाधित होने से सड़क पर महीनों से गंदा पानी जमा है। जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण आसपास बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। समस्या का अब तक समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस मामले को लेकर सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष माणिक मल्लिक ने 10 नवंबर 2026 को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि करनडीह फाटक के समीप पहले से नाली बनी हुई है, जिसके माध्यम से आसपास के घरों और प्लॉटों का पानी निकलता था। लेकिन कुछ लोगों द्वारा नाली का बहाव बंद कर दिए जाने से जलनिकासी बाधित हो गई है। नतीजतन नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है और जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

माणिक मल्लिक के अनुसार, इस समस्या से आसपास की खेती भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों के साथ राहगीरों को भी प्रतिदिन गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

जांच के बाद भी नहीं निकला समाधान

माणिक मल्लिक ने बताया कि इस समस्या से पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया था। प्रशासन की ओर से जांच टीम भी भेजी गई, लेकिन जांच के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई महीनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

छठ से पहले जलनिकासी दुरुस्त करने की मांग

उन्होंने उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि उक्त सड़क स्थानीय लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही भी इसी रास्ते से होती है। ऐसे में सड़क पर गंदा पानी जमा रहना श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

माणिक मल्लिक ने उपायुक्त से संबंधित अधिकारियों को तत्काल स्थल निरीक्षण करने, बंद नाली का बहाव खुलवाने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आवागमन की परेशानी तक सीमित नहीं है, बल्कि जनस्वास्थ्य और हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा है। इसलिए छठ महापर्व से पहले इसका स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर