WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अमरप्रीत सिंह काले ने निर्भय सिंह को दी अंतिम विदाई

SHARE:

निर्भय सिंह के निधन को बेहद पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला बताया

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के प्रखर प्रवक्ता एवं बड़े भाई अभय सिंह के प्रिय अनुज निर्भय सिंह के आकस्मिक एवं असामयिक निधन से भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद समाचार को अत्यंत हृदयविदारक, पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला बताते हुए कहा कि निर्भय सिंह का असमय चले जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उनके काशीडीह स्थित आवास पर अमरप्रीत सिंह काले ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके पश्चात मुक्तिधाम पहुंचकर दिवंगत निर्भय सिंह को अंतिम प्रणाम अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर काले ने कहा कि किसी अपने का इस तरह अचानक बिछड़ जाना शब्दों से परे पीड़ा है। विशेषकर बड़े भाई अभय सिंह एवं पूरे परिवार पर आई इस असहनीय विपत्ति की कल्पना मात्र से मन व्यथित हो उठता है। दुःख की इस घड़ी में संवेदना के शब्द भी बहुत छोटे प्रतीत होते हैं। मेरी पूरी सहानुभूति और संवेदनाएं अभय सिंह एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि वाहेगुरु जी के चरणों में मेरी अरदास है कि दिवंगत निर्भय सिंह की आत्मा को अपने पावन चरणों में स्थान प्रदान करें। महादेव उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर