फतेह लाइव, रिपोर्टर।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन राजेंद्र कौर (70) का निधन टाटा मेन अस्पताल में हो गया है… वह कुछ दिनों से इलाजरत थी। वे अपने पीछे पति जसपाल सिंह, पुत्र प्रितपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, पुत्री गुरुशरण कौर रिंपी का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है।
स्वर्गीय राजेंद्र कौर के भाई सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी अंतिम शव यात्रा 10 नवंबर को दिन के 11बजे बाराद्वारी देव नगर स्थित निवास स्थान से स्वर्ण रेखा घाट मानगो के लिए रवाना होगी।
उनके निधन पर तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल, सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधियो , सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल नौजवान सभा एवं अन्य सभी संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


































