Breaking News
Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान Punjab : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰੋਤਾਂ ’ਤੇ ‘ਪਰਜੀਵੀ ਘੁਸਪੈਠੀਆਂ’ ਦਾ ਵਧਦਾ ਬੋਝ ਚਿੰਤਾਜਨਕ, 2027 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ: ਭਾਈ ਰਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਇੰਦੌਰ Jamshedpur : शहीद परिवारों के बीच पहुंचे पूर्व सैनिक, दीपावली की खुशियां बांटकर जताया सम्मान और अपनत्व Jamshedpur : निर्भय सिंह के निधन पर पवन अग्रवाल ने जताया गहरा शोक Jamshedpur : निर्भय सिंह के निधन पर सीजीपीसी ने जताया गहरा शोक, कहा– संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत

SHARE:

दीपावली पर टाटा वर्कर्स यूनियन की पहल बनी उम्मीद की नई किरण, टाटा स्टील और टिमकेन फाउंडेशन के सहयोग से साकार हुआ प्रोजेक्ट

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में दीपावली के अवसर पर कैंसर से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देने वाली पहल सामने आई है। टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रयासों से 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का निर्माण पूरा होने के बाद इसका उद्घाटन किया गया। यह सुविधा कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को आवासीय सहूलियत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल के आसपास ठहरने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में 114 बेड की क्षमता वाला यह रेस्ट हाउस उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ केबिन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को आरामदायक वातावरण मिल सके।

कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरा रामम और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, यूनियन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में यूनियन कमेटी मेंबर्स (UCMs) उपस्थित थे।

तीन संस्थाओं के सहयोग से तैयार हुआ प्रोजेक्ट

यह परियोजना टिमकेन फाउंडेशन, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) के संयुक्त वित्तीय सहयोग से तैयार की गई है। इसके संचालन और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी टाटा वर्कर्स यूनियन को सौंपी गई है। परियोजना को साकार करने में टाटा स्टील प्रबंधन का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।

टाटा वर्कर्स यूनियन की यह पहल श्रमिक हितों से आगे बढ़कर सामाजिक सरोकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। कैंसर मरीजों और उनके परिवारों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने वाली यह परियोजना जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का माध्यम बन सकती है। दीपावली के अवसर पर शुरू हुई यह सुविधा सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दे रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर