काशीडीह स्थित आवास पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे पवन अग्रवाल ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के छोटे भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा और धर्म-कर्म में विशेष रुचि रखने वाले निर्भय सिंह जैसे व्यक्तित्व का असमय चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई करना कठिन है।
पवन अग्रवाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इस दौरान पवन अग्रवाल काशीडीह स्थित निर्भय सिंह के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने निर्भय सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


































