WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Court : भगवान दास का निधन, अधिवक्ता जगत में शोक की लहर

SHARE:

कीनन स्टेडियम के पास सड़क दुर्घटना में हुए थे गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में चल रहा था इलाज; 65 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर सिविल न्यायलय के अधिवक्ता भगवान दास का बुधवार, 11 नवंबर 2026 को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवान दास 7 नवंबर 2026 को कीनन स्टेडियम के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

लगभग 65 वर्षीय भगवान दास कदमा स्थित ईसीसी फ्लैट में रहते थे। बुधवार को ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन पर अधिवक्ता हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, अक्षय कुमार झा, राजेश कुमार प्रमाणिक, विजय शर्मा, मिथिलेश सिंह (कार्यकारिणी सदस्य), अभय कुमार सिंह समेत कई अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर