Breaking News
Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल Jamshedpur Police : कमलपुर में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 पेटी विदेशी शराब बरामद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन

SHARE:

टीएमएच में बुधवार सुबह 8:20 बजे ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, गुरुवार को मानगो आवास से निकलेगी शव यात्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अंजनी कुमार तिवारी का बुधवार 11 नवंबर 2026 को निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से टीएमएच में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे सहित उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार उनके मानगो स्थित आवास से अंतिम शव यात्रा निकलेगी। मालूम हो कि पिछले दिनों ही बिरसानगर निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी संजीव कुमार भी आकस्मिक निधन हो गया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजनी कुमार तिवारी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था। परिवार के सदस्य और उनके करीबी लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया।

झारखंड पुलिस में लंबे समय तक दी सेवाएं

अंजनी कुमार तिवारी ने झारखंड पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी थीं। पुलिस विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मियों और अपने परिचितों के साथ उनका संपर्क बना हुआ था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग से जुड़े लोगों और उनके जानने वालों ने गहरा दुख व्यक्त किया। डीएसपी में पदोन्नति के पूर्व वह जमशेदपुर में थानेदारी भी कर चुके थे और तेज तर्रार अफसरों में गिनती होती थी।

परिजनों और शुभचिंतकों में शोक

उनके निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। लंबे समय तक बीमारी से संघर्ष करने के बाद उनके चले जाने से परिजनों और करीबियों में शोक का माहौल है। पुलिस महकमे और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

अंजनी कुमार तिवारी का निधन उनके परिवार, मित्रों और परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से झारखंड पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी का जीवन सफर समाप्त हो गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर