Breaking News
Jamshedpur : छठ घाट पर काला पानी, केले पर एथेफोन का खतरा, सरयू राय ने उपायुक्त को दी दो गंभीर सूचनाएं Jamshedpur : छठ व्रतधारियों की सेवा में भाजयुमो की बड़ी पहल Tatanagar : रेलवे ट्रैक पर पुआल जलाकर पैसेंजर ट्रेन रोकने की कोशिश, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा Jamshedpur : ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖ ਰਹਿਣ ਦਿਓ, ਸਿੱਖੀ ਨੂੰ ਸਿਆਸੀ ਵਰਤੋਂ ਦਾ ਸਾਧਨ ਨਾ ਬਣਾਓ : ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ, ਦੇਖੋ – Video Jamshedpur : छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय, फल बिक्री केंद्र का उद्घाटन, छठव्रतियों के बीच पूजन एवं प्रसाद सामग्री वितरित Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के दोबारा परिचालन की घोषणा से सिख समाज में खुशी, सीजीपीसी ने रेल मंत्री और सांसदों का जताया आभार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छठ घाट पर काला पानी, केले पर एथेफोन का खतरा, सरयू राय ने उपायुक्त को दी दो गंभीर सूचनाएं

SHARE:

कपाली नाले को बंद कराने और चांडिल डैम से पानी छोड़ने का आग्रह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की पवित्रता और छठव्रतियों की आस्था से जुड़ी दो गंभीर समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। एक ओर छठ घाटों तक पहुंच रहे काले और प्रदूषित पानी से व्रतियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है, तो दूसरी ओर छठ के बाजार में जल्दबाजी में केले पकाने के लिए एथेफोन रसायन के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। श्री राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को इन दोनों मामलों में तत्काल हस्तक्षेप करने और आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

राय ने उपायुक्त को बताया कि वह गत गुरुवार को कुंअर बस्ती छठ घाट गए थे। वहां स्थानीय लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि नदी में ऊपर की ओर से काला पानी आ रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि कपाली की ओर से आने वाले नाले को खोलकर सीधे नदी में गिराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि छठ के दिन घाटों के सामने काला और प्रदूषित पानी रहेगा तो छठव्रतियों को भारी परेशानी होगी और उनकी धार्मिक आस्था भी प्रभावित होगी। इस समस्या के समाधान के लिए श्री राय ने उपायुक्त को दो सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कपाली के नाले को तत्काल बंद कराया जाए और उसके पानी की दिशा बदली जाए, ताकि उसका गंदा पानी नदी में नहीं गिरे। इसके साथ ही चांडिल डैम से कुछ मात्रा में पानी छोड़ा जाए, जिससे नदी में जमा काला और प्रदूषित पानी बहकर आगे निकल सके तथा घाटों के आसपास पानी की स्थिति बेहतर हो।

विधायक के सुझाव पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि वह इस संबंध में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त से बातचीत करेंगे। कपाली के नाले का पानी नदी में गिरने से रोकने और चांडिल डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने के लिए समुचित पहल की जाएगी।

केले पकाने में एथेफोन का इस्तेमाल चिंता का विषय

राय ने उपायुक्त के समक्ष दूसरा गंभीर मामला छठ के बाजार में फलों को जल्द पकाने के लिए एथेफोन रसायन के इस्तेमाल का उठाया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति केले के गोदाम में रखे हरे केलों पर एथेफोन का छिड़काव करता दिखाई दे रहा है। छिड़काव के बाद हरे केले पीले पड़ते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर केले की मांग बढ़ने के कारण उन्हें जल्द पकाने के लिए इस तरह के रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी जांच और निगरानी जरूरी है।

उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि फलों के गोदामों में एथेफोन के इस्तेमाल को लेकर तत्काल जागरूकता और निगरानी अभियान चलाया जाए। फल व्यापारियों को निर्धारित मानकों और अनुमत मात्रा का पालन करने की हिदायत दी जाए। उन्होंने कहा कि रसायनों का अनियंत्रित और निर्धारित मानकों से अधिक इस्तेमाल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए आम लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करना जरूरी है।

राय ने कहा कि एथेफोन का इस्तेमाल कृषि में पौधों की वृद्धि और फलों को पकाने जैसी प्रक्रियाओं में किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि छठ के बाजार में बिकने वाले फलों की गुणवत्ता और उन्हें पकाने में इस्तेमाल किए जा रहे रसायनों की जांच कराई जाए।

उपायुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि एथेफोन के इस्तेमाल के संबंध में भी आवश्यक सूचना उचित माध्यमों से प्रसारित कराई जाएगी और लोगों को सावधान किया जाएगा।

राय ने स्पष्ट किया कि छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व पर प्रशासन की जिम्मेदारी केवल घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था तक सीमित नहीं है। नदी के पानी की स्वच्छता और बाजार में बिकने वाले फल-सब्जियों की गुणवत्ता भी जनस्वास्थ्य और श्रद्धा से सीधे जुड़ी हुई है। इन दोनों मोर्चों पर समय रहते कार्रवाई जरूरी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर