नागरिक सुविधा मंच के प्रदेश संयोजक के आवास पर सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
शहर और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं उन्नति के लिए छठी मैया से की कामना
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के अवसर पर बागबेड़ा स्थित भाजपा नेता एवं नागरिक सुविधा मंच, झारखंड प्रदेश के संयोजक शशि कुमार मिश्रा के आवास पर महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया और छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

आयोजन में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार विशेष रूप से पहुंचीं। उन्होंने खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उनके अलावा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भोला यादव, शैलेंद्र मिश्रा, आलोक सिंह, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ कुली सिंह, महात्मा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ शहर और झारखंड प्रदेश की निरंतर उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। खरना के प्रसाद वितरण के दौरान लोगों में विशेष उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला।
शशि कुमार मिश्रा ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व समाज के लोगों को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ जोड़ता है।
रविवार और और सोमवार अर्घ्य का समय
छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार, 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करेंगे। जमशेदपुर में सूर्यास्त का समय शाम 5:01 बजे निर्धारित है। वहीं, सोमवार, 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए सूर्योदय का समय सुबह 5:59 बजे है। उषा अर्घ्य के बाद व्रती पूजा संपन्न कर व्रत का पारण करेंगे।
जय छठी मैया।



































