Jamshedpur : महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रोफेसर राम शिंदे मंगलवार को शहर में, जानें क्या है कार्यक्रम

SHARE:

शिंदे एक दिवसीय प्रवास के तहत जुगसलाई विधानसभा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन एवं पश्चिम विधानसभा की टिफिन बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, भाजपा महानगर की तैयारी हुई पूरी

जमशेदपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. महा जनसपंर्क अभियान के तहत महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रोफेसर राम शंकर शिंदे मंगलवार को जमशेदपुर महानगर के एक दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर आएंगे. इसको लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने महा जनसंपर्क अभियान के जिला टोली एवं जुगसलाई एवं पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं के संग जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत कमलपुर मंडल के ग्राम संसद भवन में आयोजित होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन एवं पश्चिम विधानसभा के कदमा मंडल अंतर्गत ब्रह्मर्षि भवन में होने वाले टिफिन बैठक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कार्यक्रम के निमित्त जानकारी ली एवं कई सुझाव दिए. इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रोफेसर राम शिंदे एक दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर आ रहे हैं. जहां वे, जुगसलाई विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मलेन में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही, संध्याकाल में पश्चिम विधानसभा की टिफिन बैठक में हिस्सा लेंगे एवं सम्पर्क से समर्थन अभियान में कार्यकर्ताओं व आमजनों के संग संवाद करेंगे. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि प्रोफेसर राम शिंदे के आगमन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि प्रोफेसर राम शिंदे रात्रि विश्राम जमशेदपुर परिसदन में करेंगे.

इस दौरान महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी, सह संयोजक संजीव कुमार, सदस्य संजीव सिन्हा, मनोज राम, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला मंत्री नीलू मछुआ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी समेत कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें