WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Deoghar : उपायुक्त ने रात्रि निरीक्षण कर श्रावणी मेला को लेकर चल रही तैयारियों का लिया जायजा

SHARE:

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर VIP/Out of turn दर्शन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित: उपायुक्त

देवघर. 
राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम व सुलभ जलार्पण को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार रात को किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बाघमारा बस स्टैंड, परित्राण बस स्टैंड, कोठिया बस स्टैंड, के अलावा दुम्मा गेट से आध्यात्मिक भवन होते खिजुरिया गेट तक किए जा रहे विभिन्न कार्यो का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. साथ ही शिवगंगा सरोवर, आईएमसीआर में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

इसके अलावे दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया तक विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया. उपायुक्त ने कांवरिया पथ के मरम्मतिकरण व सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को निदेशित करते हुए कहा कि बालू बिछाने के क्रम गंगा का महीन बालू का ही बिछाव हो. इस बात का विशेष रूप से ध्यान दें, ताकि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. आगे कांवरिया पथ निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवरिया पथ के साथ-साथ इसके आसपास भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये. साथ ही कांवरिया पथ में शौचालय, स्नानागार, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बने शेडों को पूर्ण रूप से तय समय में दुरूस्त कर लें. आगे उपायुक्त ने कांवरिया पथ अवलोकन के क्रम में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में स्पष्ट निदेशित किया कि सभी अपने-अपने कार्यों को तय समय से तय समयानुसार पुरा कर लें, ताकि तेवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े. वहीं सम्पूर्ण कांवरिया पथ में लाईटिंग, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय एवं स्नानागार के अलावे बैनर-पोस्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

संबंधित अधिकारियों व एजेंसी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

निरीक्षण के क्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कुमैठा स्टेडियम से नंदन पहाड़ होते हुए शिवराम झा चौक, हदहदिया पुल, परमेश्वर दयाल रोड से अम्बेडकर चौक तक किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यो की गुणवत्ता व कार्यों की बारीकियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. साथ ही रुटलाइन में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जा रहे कार्यों जैसे पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, स्नानगृह, स्वास्थ्य शिविर और बेरिकेड के कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को दिया.

इस दौरान उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन, डीआरडीए निर्देशक परमेश्वर मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार, व एनआरपी, भवन प्रमंडल, ऊर्जा विभाग, पथ प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, देवघर व मोहनपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, डीसी सेल के प्रतिनियुक्त अधिकारी छप्पा किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर