Breaking News
Gajhandi Railway Station History : 120 साल का गौरवशाली इतिहास – पहाड़ों को चीरकर रेललाइन बिछाने वाले मजदूरों की मेहनत का गवाह है गझंडी स्टेशन Jamshedpur : झारखंड में बढ़ी कनकनी, लातेहार में पारा 7.5 डिग्री पर पहुंचा, जमशेदपुर में भी सुबह-शाम ठंड का एहसास Railway News : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें – पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का अब अकोला जंक्शन पर भी होगा ठहराव, 28 नवंबर से लागू नई व्यवस्था Tatanagar Station : चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया का तबादला, नीरज के. वर्मा संभालेंगे कमान Jamshedpur : बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग में पीएलवी डालसा के असली सैनिक – धर्मेंद्र कुमार Seraikela : सरायकेला के दुग्धा में टाटा स्टील फाउंडेशन की ‘कौशलयान’ पहल शुरू, एआर-वीआर तकनीक से पढ़ेंगे ग्रामीण बच्चे
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : आग से झूलसे रेलकर्मी ने टीएमएच में तोड़ा दम, लीज की जमीन के विवाद में आरपीएफ और लैंड विभाग की कार्रवाई से तंग आकर कर लिया था आत्मदाह

SHARE:

जमशेदपुर।

टाटानागर स्टेशन में रेल की जमीन के खेल में बुधवार को एक रेलकर्मी ने खुद को आग के हवाले कर दिया. आग से झूलसे रेलकर्मी ने पाचवें दिन रविवार सुबह पांच बजे अंततः जिंदगी से जंग हार ली. ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है.

मालूम हो कि बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी एसके पिल्ले ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी. घटना के बाद एसके पिल्ले के बेटे ने उसे तत्काल इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया था. एसके पिल्ले 60 प्रतिशत तक जल चुकें थे. एसके पिल्ले टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads

बेटी मनीषा ने बताया उस वक्त बताया था कि उनके दादा रामनाथ पिल्ले ने रेलवे की जमीन लीज पर ली थी. दादा के मरने के बाद पिता के नाम पर जमीन थी. साल 2011 में उक्त जमीन को कब्जा कर ओम प्रकाश (प्रकाश दुकान) नामक व्यक्ति को बेच दिया गया. इसको लेकर पिता ने साल 2021 में केस भी फाइल किया है. ओम प्रकाश अक्सर उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करवाने का प्रयास करता रहा, पर कोर्ट में केस चलने के कारण वह काम नहीं करवा पा रहा था. उसी विवादित जमीन पर ओम प्रकाश के घर का निर्माण कार्य करवाने के लिए आरपीएफ और रेलवे लैंड डिपार्टमेंट के लोग आए थे. उनके द्वारा काम करवाया जा रहा था. इस दौरान उनकी मां नीरू पिल्ले ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, पर आरपीएफ ने सभी को पकड़कर थाने में बंद कर दिया. इसी बीच शाम को खबर मिली की पिता ने आत्मदाह कर लिया था.

पिल्ले ने परिवार के समक्ष एक वीडियो जारी कर कहा था कि आरपीएफ और लैंड डिपार्टमेंट को प्रकाश द्वारा पैसे खिलाकर काम करवाया जा रहा है. आरपीएफ उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है. इसकी शिकायत ट्वीट के माध्यम में रेल मंत्री और रेल मंत्रालय के अलावा डीआरएम को भी की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आज तंग आकर उन्होंने खुद को आग लगा ली थी. अब यह मामला हाई प्रोफ़ाइल बन गया है. हालांकि कहा जाता है कि उक्त जमीन की पावर ऑफ एटर्नी विक्रमा तिवारी के पास है. खैर अब इसकी जांच होगी या मामले में लीपापोती होगी यह जांच का विषय है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर