Jamshedpur : खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया जा रहा जांच अभियान, जांच हेतु संग्रहित किया गया सैंपल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मेसर्स पूजा स्वीट्स, टिनपलेट से कमला भोग स्वीट एवं गुजिया, अभिनंदन स्वीट्स, भालूबासा से केसर बाटी और हीरामणि मिठाई तथा मिष्ठी भोग भालूबासा से लड्डू एवं काजू चोको, चिप्स, मिठाई का नमूना संग्रह किया गया।

सैंपल के जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जांच के क्रम खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर द्वारा सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने किचन को अच्छी तरह से हाईजीन कंडीशन में रखेंगे। , प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर नहीं पड़े। साथ ही सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को फूड कलर 100 पी पी एम तक ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें