WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila : विधायक रामदास सोरेन की नामांकन सभा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हिंदी के साथ संथाली में भी दिया भाषण, जनता को विपक्ष से किया सचेत 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सर्कस मैदान घाटशिला में विधायक रामदास सोरेन की नामांकन सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पहुंचे. निर्धारित समय से 3 घंटे विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री ने जोहार कहकर सभी का अभिवादन किया. उन्होंने कहा की प्रदेश की सरकार ने इतनी योजनाओं को लागू किया है, कि उसके बोझ तले पूरा विपक्ष दब जाएगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देते हुए उनकी सरकार ने मैया सम्मान योजना शुरू की है, जिसमें प्रतिमाह ₹1000 उनके बैंक खाते में दिए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि दिसंबर से राशि ढाई हजार रुपए प्रतिमाह हो जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों का सारा पुराना बिजली बिल माफ कर दिया गया है. साथ ही प्रदेश के लोगों का 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली भी मुफ़्त दिया जा रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में दूसरे राज्यों में फांसे मजदूरों को हर कीमत पर लाने का काम किया. उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब हमने अपने बकाया 136000 करोड़ की मांग की, तो पहले हम पर दबाव बनाया गया, फिर काम नहीं हुआ तो मुझे जेल भेज दिया.

मुख्यमंत्री ने अपना भाषण हिंदी और संथाली भाषा में दिया. उन्होंने कहा कि आपका विधायक अब मंत्री बन गए इसलिए आगामी 13 नवंबर को आप रामदास सोरेन को भारी से भारी मतों से जितायें.

इससे पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने कहा की झारखंड संघर्षों की उपज है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों को बढ़ावा देती है, जिसके कारण वह झारखंड का नाम भी वनांचल करने पर तुले हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस चुनाव के समय में असम और मध्य प्रदेश से भी मुख्यमंत्री को बुलाया जा रहे हैं. उन्हें लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की और माटी की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भुवनेश्वर तिवारी , ओम प्रकाश सिंह, कांग्रेस नेता कॉलतू चक्रवर्ती झारखंड कॉपर मजदूर इंडियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी, झामुमो नेता मोहन कर्मकार, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम ने भी अपने विचार रखें. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने भी कहा कि अब राम के साथ लक्ष्मण भी आ गए हैं और भरत के रूप में कुणाल भी हैं, इसलिए इस बार हमें रामदास सोरेन को रिकॉर्ड मतों से जीताना है.

इस मौके पर मंच का संचालन कान्हू सामंत ने किया. इस मौके पर झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन राय और घाटशिला नगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में एक मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई, जो सभा स्थल तक पहुंची. इस मौके पर बाघराय मार्डी, शेख सलीम शहजादा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल दान के साथ-साथ काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर