WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम, 11 हजार देशी घी के दीपक जलाकर मनाया गया दीपोत्सव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सूर्य मंदिर परिसर में अयोध्या की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। बुधवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीये जलाए गए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह विशेष रूप से शामिल हुए और समिति के सदस्यों के संग दीपक जलाकर दिपावली की खुशियां साझा की।

इस दौरान हजारों की संख्या में जले दीपों से पूरा मंदिर परिसर जगमग नजर आया। चारों तरफ दीप ही दीप नजर आ रहे थे और ऐसा लगा कि अमावस्या की काली रात को दीपों की रोशनी ने पूर्णिमा की रात में बदल दिया। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने कई सुदंर रंगोली बनाकर दीपक सजाए। वहीं, उपस्थित मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने दीपक सजाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं व्यक्त की और स्थानीय उत्पादों के साथ हर्षोल्लास के साथ दिपावली मनाने का आग्रह किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, प्रेम झा, कंचन दत्ता, कृष्ण मोहन सिंह, प्रमोद मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुशांत पांडा, संतोष कुमार, रॉकी सिंह, मिथिलेश साव, काजू शांडिल, मृत्युंजय यादव, रीना सिंह, नमिता उपाध्याय समेत कई महिलाएं मौजूद रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर