WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : ड्रीम 11 विजेता से लूट की साजिश नाकाम, परसुडीह और सुंदरनगर के चार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में ड्रीम 11 के एक करोड़ रुपये के विजेता से लूट की योजना बनाई जा रही थी। हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में परसुडीह थाना क्षेत्र के गदरा निवासी रौशन सिंह उर्फ पाका, राहरगोड़ा निवासी दीपक ठाकुर, सुंदरनगर निवासी अमित कुमार सिंह, और गौरव कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, एक लोडेड देसी कट्टा, दो गोलियां, और एक बाइक बरामद की है। बुधवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता में इस मामले का खुलासा किया।

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रची जा रही थी लूट की साजिश
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के बर्मा रोड स्थित कंडम पड़े क्वार्टर में कुछ लोग एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एक लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

झाड़ग्राम के ड्रीम 11 विजेता को बनाने वाले थे निशाना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका निशाना पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम निवासी वह व्यक्ति था जिसने हाल ही में ड्रीम 11 पर एक करोड़ रुपये की राशि जीती थी। रौशन के एक परिचित ने उसे जानकारी दी थी कि उक्त व्यक्ति के पास अभी भी 25 से 30 लाख रुपये हैं। इस सूचना पर रौशन ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और सभी बर्मामाइंस में इकट्ठा हुए। उनकी योजना थी कि रात में झाड़ग्राम पहुंचकर व्यक्ति से लूट की वारदात को अंजाम देंगे।

पहले भी लूट-डकैती में जेल जा चुके हैं सभी आरोपी
एसएसपी कौशल ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी पूर्व में लूट और डकैती जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं। रौशन के खिलाफ 3, दीपक के खिलाफ 4, अमित के खिलाफ 8, और गौरव के खिलाफ 3 मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर