Breaking News
Vande Bharat : हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा – ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त National Sports Day : डीबी सुंदर रामम बोले—टाटा स्टील में खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ ने किया वृक्षारोपण, वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस पर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Election : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जन सभा 9 नवंबर को मानगो गांधी मैदान में, कार्यकर्ताओं में चढ़ा जोश

SHARE:

दोपहर 1:30 बजे से आयोजित होगी सभा : प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय विष्णुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। तैयारी समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश सह प्रभारी बेला प्रसाद एवं प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तैयारी समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन, कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी का आगमन 9 नवंबर को होगा। दोपहर 1:30 बजे से जमशेदपुर के गांधी मैदान मानगो में जन सभा को संबोधित करेंगे। जिसमें कांग्रेस पार्टी एवं गठबंधन दल के उम्मीदवार जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर पूर्वी से डाॅ अजय कुमार, पोटका, जुगसलाई, घाटशिला एवं बहरागोड़ा के सीट से इंडिया गठबंधन के अधिकृत उम्मीदवार की जीत के लिए आह्वान करेंगे।

तैयारी समिति की बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि इंडिया गठबंधन दल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम जनता कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं से अपील किया कि गठबंधन उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजयी बनाने के कार्य में जुट जाऐं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण से आग्रह किया कि जमशेदपुर पश्चिम एवं जमशेदपुर पूर्वी एवं गठबंधन सीट से सभी को जीत दिलाने का कार्य करें।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, अग्रणी संगठन विभाग एवं कार्यकर्त्ताओं को भारी संख्या में पहुँच कर जन सभा को सफल बनाए, साथ ही इंडिया गठबंधन दल जे एम एम, राजद, आप पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, माले के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया। जिला अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी मंत्री का स्वागत शॉल प्रदान कर किया।

इस अवसर पर प्रदेश नेता रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेश तिवारी, बिजय खान, परविंदर सिंह, गोपाल प्रसाद, खगेन चंद्र महतो, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफीअहमद खान, सुखदेव सिंह मल्ली, डाॅ परितोष सिंह, काल्टू चक्रवर्ती, कमलेश कुमार पाण्डेय, के. के. शुक्ला, प्रिंस सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह, ज्योति मिश्र, उदय कुमार सिंह, हरिहर प्रसाद, उषा सिंह, अपर्णा गुहा, नलिनी कुमारी, नीरज सिंह, दिबेश राज, सचिन कुमार सिंह, अतुल गुप्ता, राजेश कुमार, धर्मा राव, बबुआ झा, आशीष ठाकुर, राजनारायण यादव, मिठू अग्रवाल, गुरूपदो गोराई, अमरजीत नाथ मिश्र, किशन लाल महतो, शिशु लाल महतो, डॉ मनोज महतो, शैलेंद्र सिंह, फजल खान, रणजीत सिंह, अरुण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, सतीश कुमार, कैसर आलम अंसारी, हेमेंद्र हांसदा, हंसार खान, सुशील घोष, संतोष पांडे, गौरव कुमार, अमृतपाल सिंह, सीमा मोहंती, लखविंदर करुआ, सपन सरदार, राजगिरी सिंह यादव, अमर कुमार मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, लाल बाबू मोहम्मद शब्बीर, इंतिखाब वास्ती, मोहम्मद नौशाद, सनी सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन सामंता कुमार ने दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर