WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Politics : हार के बाद बन्ना गुप्ता हुए मीडिया के सामने, कहा – सरयू राय ने छल पूर्वक चुनाव जीता, उन्हें बधाई, लेकिन विकास कार्य रोके तो करूंगा विरोध

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में उनकी छवि को बिगाड़ने के लिए एडिटेड वीडियो का सहारा लिया गया। उन्होंने कहा कि सरयू राय ने धार्मिक ध्रुवीकरण कर छलपूर्वक चुनाव जीता, क्योंकि उन्हें पता था कि बिना राजनीतिक तिकड़म के जीत संभव नहीं थी।

बन्ना गुप्ता ने आशंका जताई कि चुनावी प्रतिस्पर्धा के कारण सरयू राय विकास कार्यों को बाधित कर सकते हैं। उन्होंने कहा मुझे डर है कि सरयू राय मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को रोक सकते हैं, एमजीएम अस्पताल की सेवाओं को बाधित कर सकते हैं, या मेरे प्रयास से प्रस्तावित स्वर्णरेखा नदी में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना को ठप कर सकते हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने सरयू राय से अपील की कि जनता के हित में शुरू किए गए विकास कार्यों को जारी रखें। गुप्ता ने कहा कि मैं सकारात्मक राजनीति में विश्वास करता हूं और सरयू राय को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। लेकिन यदि जनता से जुड़ी योजनाओं को रोकने या धीमा करने का कोई प्रयास किया गया, तो मैं हर कदम पर इसका विरोध करूंगा।

बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का जो आदेश है, वह मेरे लिए सर्वोपरि है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। मेरा कार्यालय जनता की सेवा के लिए हमेशा खुला रहेगा, और जन दर्शन कार्यक्रम जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि हार की समीक्षा की जाएगी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं पूरी ताकत और क्षमता के साथ जनता की सेवा करता रहूंगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर