Breaking News
Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग Jamshedpur : मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नेताजी के नाम पर राजनीति ना करें सरयू राय – मंच

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नेता जी विचार मंच कदमा के अध्यक्ष भोला नाथ गोस्वामी एवं महासचिव मनोज झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वर्ष 2010 से कदमा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का सफलता पूर्वक आयोजन किया जा रहा है एवं वर्ष 2011 में सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा का अधिष्ठापन किया गया है. चूँकि उक्त स्थल मुख्य मार्ग के चौराहे पर है और स्थल पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, चौराहे पर सुगमतापूर्वक आवागमन हेतु उक्त सड़क का चौड़ीकरण किया जाना अनिवार्य हो गया था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई, रांची जाकर करेंगे स्वागत – सुधीर कुमार ‘पप्पू’

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसी क्रम में बन्ना गुप्ता द्वारा नेताजी विचार मंच के कमेटी के साथ बैठक कर यह आश्वस्त किया गया था कि भले ही नेता जी सुभाष पार्क थोड़ी छोटी हो जायेगी, परन्तु पार्क का सौंदर्यीकरण कर भव्यता प्रदान की जायेगी. साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को भी भव्यता पूर्वक अधिष्ठापित किया जाएगा. इसी क्रम में सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण नेताजी के प्रतिमा को हटाया गया है. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा उक्त स्थल का सौंदर्यीकरण, शेड निर्माण एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा को पुनर्स्थापित कराया जाने का कार्य सुचारु एवं निर्बाध रूप से जारी है.

इसे भी पढ़ें : Tata Motors : यूनियन चुनाव की सफलता के बाद अध्यक्ष-महामंत्री के स्वागत का सिलसिला जारी

मंच के लोगों ने सरयू राय पर हमला बोलते हुए कहा कि बन्ना गुप्ता के सामाजिक कार्य को स्वयं के द्वारा किया जाने वाला कार्य बताकर जनता को दिग्भ्रमित ना करें एवं इस तरह की ओछी राजनीति न कर स्वच्छ राजनीति करें एवं क्षेत्र के विकास का कार्य कर जनता को नागरिक सुविधा प्रदान करें तथा जमशेदपुर को उन्नत और प्रगतिशील जमशेदपुर बनाने में भूमिका अदा करें. नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के आदर्श हैं और हमारी भावनाओं से जुड़े हैं. अतः इस मामले में कोई भ्रामक बातें ना कहें, जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुँचे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर