Giridih : सरस्वती शिशु विद्या मंदीर बरगंडा में दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर रिसोर्स पर्सन सुजय कुमार मिश्रा एवं रंजन शर्मा उपस्थित हुए. इस अवसर पर  प्रधानाचार्य आनंद कमल ने रिसोर्स पर्सन और शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों की क्षमता और स्किल्स को बढ़ाने हेतु समय-समय पर सीबीएसई द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाता है. जिससे बच्चों के मानसिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के विकास में सकारात्मक बदलाव होता है. स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस पर आयोजित यह कार्यक्रम लाभकारी सिद्ध होगा.

इसे भी पढ़ें : Potka : आभूषण चोरी मामले में दो आरोपी को भेजा गया जेल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर रिसोर्स पर्सन सुजय कुमार मिश्रा एवं रंजन शर्मा ने बारी-बारी से विद्यालयों में बढ़ती उम्र के बच्चों को पौष्टिक भोजन व पोषण, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, पदार्थ के दुरुपयोग की रोकथाम एवं प्रबंधन जैसे 11 मॉड्यूल्स पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि हमें बच्चों को क्या नहीं करना चाहिए बताने के बजाय क्या करना चाहिए यह बताना चाहिए. समाज में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी एक शिक्षक की होती है और यह कार्य विद्यालय से ही प्रारंभ होता है. बच्चों की मानसिकता और धारणा को बदलना वर्तमान समय में अति आवश्यक है. कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदी उपस्थित हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर