WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : इनर व्हील क्लब गिरिडीह ने सहयोग हॉस्पिटल में आयोजित किया ऑरेंज द वर्ल्ड कार्यक्रम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

इनर व्हील क्लब गिरिडीह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला हिंसा के विरुद्ध 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलाए जाने वाले मुहिम ‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ के तहत प्रसिद्ध प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शीला वर्मा द्वारा संचालित सहयोग हॉस्पिटल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील की पूर्व सम्पादिका प्रभा रघुनन्दन ने जानकारी दी कि इनर व्हील क्लब 25 नवम्बर से ही गिरिडीह शहर में कई सार्वजनिक स्थानों में महिला हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुका है एवं कई जगहों पर बड़े-बड़े बैनर भी लगवाए गए हैं. जिसमे ये बताया गया है कि जब भी कोई महिला मुसीबत में हो तो सांकेतिक रूप से किस प्रकार किसी से सहायता मांग सकती है. उन्होंने कहा कि लोगों को महिला द्वारा किये गए उस संकेत को समझकर उसकी सहायता करने के लिए आगे आना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बांग्लादेश संकट : हिंदुओं पर हमले और बढ़ती हिंसा चिंताजनक

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान डॉक्टर शीला वर्मा ने कहा कि एक महिला को अपने आप को इतना सशक्त बनाना चाहिए कि जिस प्रकार बिजली के तार को छूने से लोग डरते हैं उसी प्रकार लोग एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने से डरें. इस विषय पर जागरूकता को लेकर सहयोग हॉस्पिटल में भी इस विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए क्लब द्वारा एक बड़ा बैनर लगवाया गया है. कार्यक्रम में उपस्थित क्लब की अध्यक्षा डॉक्टर रूपास्री खेतान, पास्ट इंटरनेशनल एडिटर प्रभा रघुनन्दन, डिस्ट्रिक्ट वाईस चेयरमैन रश्मि गुप्ता, पास्ट प्रेसिडेंट रेखा तर्वे एवं क्लब सदस्या साध्वी सिंह मौजूद थीं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर