WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कृषि पदाधिकारी ने बाजार समिति का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

आलू बिक्री सुविधा केंद्र का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिले में आलू की जमाखोरी व कालाबाजारी नहीं हो तथा जिलेवासियों को उचित मूल्य पर आलू उपलब्ध हो इस बाबत जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार कृषि बाजार समिति, परसुडीह में आलू की बिक्री के संबंध में कृषि पदाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया है कि प्रशासन के तरफ से खोले गए आलू बिक्री सुविधा केन्द्र सुचारू रूप से कार्यरत है। सुविधा केंद्र के माध्यम से बंगाल आलू 36 रूपये प्रति किलोग्राम एवं यू०पी० आलू 25 रूपये प्रति किलोग्राम आमजन के लिए उपलब्ध है ।

Gambhir Car Associate Motion Ads

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बंगाल आलू के अलावे यू०पी० आलू की कई गाड़ियां अनलोड के लिए खड़ी थी। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में आलू की कोई कमी नहीं है, राज्य सरकार के निर्देशानुसार बंगाल आलू के अलावे भी दूसरे राज्य से आलू मंगाया जा रहा है, साथ ही जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही, किसी भी प्रकार के खाद्यान की कालाबाजारी व जमाखोरी के विरुद्ध दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा।

सभी आमजन से भी उन्होंने अपील किया कि ग्राहक सेवा केन्द्र से उचित मूल्य पर आलू की खरीदारी करें। निरीक्षण के दौरान कृषि निरीक्षक व अन्य कर्मी मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर