Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bahragora : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने एएनएम के साथ की समीक्षा बैठक

SHARE:

  • चर्मरोग जांच शिविर का भी आयोजन किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी बहरागोड़ा डॉ. मृत्युंजय धाउड़िया के द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं एएनएम के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में उन्होंने पोषण माह (10 दिसम्बर 2024 से 10 जनवरी 2025) अंतर्गत किये जाने वाले गतिविधियों से अवगत कराया. साथ ही टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जाँच, एनसीडी, कुष्ठ रोग, एनिमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की. वहीं, चर्मरोग के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो द्वारा 23 संदेहास्पद मरीजों की जाँच की गई जिसमें 2 नये कुष्ठ मरीजों की सम्पुष्टि कर नि:शुल्क एमडीटी वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरदार शैलेन्द्र सिंह ने हेमंत सोरेन को पत्र भेज स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला कुष्ठ परामर्शी ने बताया कि शरीर में किसी भी प्रकार का दाग तथा दाग में सुनापन हो तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है,  तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें. यह एक बैक्टीरिया जनित रोग है और इसका इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है. उन्होंने कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार तथा कुष्ठ रोग से होने वाले दिव्यांगता के बारे में बताया. शिविर में कुष्ठ के मरीजों को सेल्फ केयर के महत्व के बारे में बताया गया. उन्हें रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की जानकारी देते हुए बताया कि सर्जरी के द्वारा दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है. उन्होंने सहियाओं को कुष्ठ विभाग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी जानकारी दी. एमसीआर चप्पलें तथा सेल्फ केयर किट की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गयी. शिविर में प्रखंड लेखा प्रबंधक श्याम महापात्रा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गा उराँव, एमपीडब्ल्यू चंदन कुमार मन्ना, डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती तथा संजय चटर्जी आदि उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर