Jamshedpur : नो पार्किंग जोन में पांचवें दिन भी चला जांच अभियान

SHARE:

  • 20 दोपहिया व एक चार पहिया वाहन जब्त
  • नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ीन करें शहरवासी – एसडीएम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर- जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पांचवे दिन भी धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में नो पार्किंग जोन में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान जुबली पार्क, कलेक्ट्रेट गोलचक्कर, बिष्टुपुर में गोपाल मैदान के आसपास के क्षेत्र से नो पार्किंग जोन में खड़े 20 दो पहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन जब्त करते हुए जुर्माना लगाया गया. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने कहा कि नो पार्किंग जोन में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें Giridih : सदर प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शहर के सड़कों पर लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं हो इसके मद्देनजर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना यातायात नियमों का उल्लंघन है ऐसा करते पकड़े जाने पर सम्बन्धित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. शहरवासियों से अपील है कि शहर को जाम मुक्त रखने में प्रशासन को सहयोग करें. पहले से स्थिति में सुधार हुआ है. जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें, नो पार्किग में वाहन नहीं लगायें. जांच अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, एमवीआई सूरज हेंब्रम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और अन्य पदाधिकारी, कर्मी शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर