Jamshedpur : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद, सचिव, DLSA, जमशेदपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमुख Resource Persons के रूप में मध्यस्थ अधिवक्ता सुश्री प्रीति मुर्मू और पैनल अधिवक्ता सुश्री लक्ष्मी बिरूआ ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री उनिका शर्मा और अंचल अधिकारी निशांत एम्बर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला कानूनों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना था। इस अवसर पर महिलाओं को उनके विधिक संरक्षण, घरेलू हिंसा से सुरक्षा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानून, संपत्ति के अधिकार और अन्य महिला-संबंधित कानूनी विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।
यह कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें