Jamshedpur : व्यापारियों से रंगदारी मांगने के लिए परसुडीह का बंटी सिंह गिरफ्तार

SHARE:

होटवार जेल में बंद सोनू सिंह का ले रहा था नाम, हथियार भी बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के व्यापारियों से होटवार जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले परसुडीह निवासी बंटी गुहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बंटी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो गोली, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया है। शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 19 दिसंबर को कदमा के एक आभूषण व्यापारी से रंगदारी की मांग की गई थी। इस संबंध कदमा में शिकायत की गई थी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जेल में बंद सोनू के नाम पर मांगता था रंगदारी

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि शिकायत के बाद छापेमारी टीम का गठन किया था। पुलिस ने शनिवार को कदमा राम जनम नगर के पास छापेमारी की और बंटी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में बंटी के पास से एक हथियार बरामद किया गया। पूछताछ में बंटी ने बताया कि वह जेल में बंद सोनू सिंह के नाम से कारोबारियों से फोन पर रंगदारी की मांग करता था। कई कारोबारियों ने उसे रंगदारी भी दी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें