WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : केंद्रीय सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य संपोषित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की दी जानकारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

केंद्रीय सचिवालय, भारत सरकार के 6 प्रशाखा पदाधिकारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ. इस मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी मृत्युंजय कुमार व अन्य पदाधिकारियों के साथ उन्होंने समाहरणालय में आयोजित बैठक में अपने अनुभव साझा किए. पदाधिकारीगण द्वारा अंत्योदय मिशन, शहरी निकायों में कचरा प्रबंधन तथा ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियाकलाप की जानकारी प्राप्त की गई. भ्रमण सह प्रशिक्षण के क्रम में सभी पदाधिकारियों ने जिला स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की. इसके उपरांत सभी पदाधिकारीगण घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड एवं पंचायत का दौरा कर विकास योजनाओं की जानकारी लेते रहे. साथ ही यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्लांट का भी भ्रमण कर वहां की कार्यशैली से अवगत हुए.

इसे भी पढ़ें : Chandil : चौका व चांडिल में बाल मजदुरी कराते दुकानदार को पकड़ा गया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भ्रमण के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस का भ्रमण कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की. ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत जमशेदपुर में जुस्को के सहयोग से किये जा रहे कार्य का भी निरीक्षण एवं जानकारी संबंधित पदाधिकारियों ने प्राप्त किया. नोडल पदाधिकारी के रूप में अमन कुमार, कार्यपालिक दंडाधिकारी घाटशिला मौजूद रहे. प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम में अतुल श्रीवास्तव, सेक्शन ऑफिसर, सीपीडब्लूडी, लखनऊ, अवकुश कुमार, सेक्शन ऑफिसर, विद्युत मंत्रालय, मोनिका सिंह, सेक्शन ऑफिसर, डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, एम. गायत्री, सेक्शन ऑफिसर, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, रेणुका कश्यप, सेक्शन ऑफिसर, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, हीना चौहान, सेक्शन ऑफिसर, रक्षा मंत्रालय, शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर