फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, ओडिशा के निर्वतमान राज्यपाल रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का निधन मंगलवार प्रातः 6:05 मिनट में टाटा मेन हॉस्पिटल में हो गया है. इस दुःखद सूचना के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई.
बुधवार एक जनवरी 2025 को अंतिम यात्रा उनके एग्रिको आवास से निकलेगी.
































