Jamshedpur : रॉबिन हुड आर्मी ने सोनारी के दिव्यांग को भेंट की ट्राई साइकिल

SHARE:

जमशेदपुर।

रॉबिन हुड आर्मी ने सोनारी दोमुहानी स्थित बाबा तिलका मांझी बस्ती में पैर की बीमारी से जूझ रहे 30 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया. ट्राई साइकिल पाकर अब वह कुछ रोजगार करके अपना जीवन यापन कर सकता है. संस्था के अंकुश अग्रवाल ने बताया कि रॉबिन हुड आर्मी शहर में 2017 से काम कर रही है. संस्था शहर में पार्टियों से बचे हुए खाना को गरीबों में बांटने के साथ गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा मुहैया भी कराती है. इसके साथ अनेक अन्य तरीकों के सामाजिक कार्य भी करती है. इस मौके पर हरविंदर सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें