Jamshedpur : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को जान का खतरा! देखें – Video

SHARE:

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हमला और कार जलाने के आरोपी अब-तक पुलिस गिरफ़्त से दूर, भाजपाई एसएसपी से मिले, दिनेश ने बताया जान को खतरा

जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी विधानसभा से भाजपाईयों के शिष्टमंडल ने सोमवार शाम जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हुए हमले और कार में आग लगाने के अज्ञात आरोपी की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने के संदर्भ में असंतोष व्यक्त किया गया है. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आशंका जताया की दिनेश कुमार की जान को खतरा है. लगातार दिनेश कुमार को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि भय का माहौल बनाया जा सके. ऐसे वारदातों पर समुचित पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से ही आरोपियों का मंसूबा सफल हो रहा है और उनका मनोबल बढ़ रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से हो रही है वारदातों की पुनरावृत्ती : भाजपा

प्रतिनिधिमंडल ने बीते वर्ष महापर्व छठ के दौरान राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दागी युवक द्वारा दिनेश कुमार एवं अन्य के घरों की रेकी करने तथा भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी मामले को भी आगजनी वारदात से संबद्ध बताया. कहा की दोनों की घटनाओं के तार जोड़कर पुलिस इस दिशा में भी पड़ताल करे. शिष्टमंडल ने एसएसपी से कहा की दोनों के वारदातों के संदर्भ में क्लोज सर्किट कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई है, बावजूद इसके अभियुक्तों पर कोई कार्रवाई नहीं होना चिंताजनक है. भाजपा शिष्टमंडल को वरीय पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र मामले के उद्भेदन का भरोसा दिया. इस दौरान भाजपा के मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी,भूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, तेजेंद्र सिंह जॉनी, रेमन कुमार मौजूद रहें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें