Jamshedpur : झारखंड का पहला रिट्रीट सेंटर मरीन ड्राइव में तैयार, उद्घाटन 25 जनवरी को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन है. जो व्यक्तिगत परिवर्तन और विश्व नवनिर्माण के लिए समर्पित है. आध्यात्मिक शिक्षा, राजयोग, ध्यान और व्यक्तिगत परिवर्तन को बढ़ावा देने हेतु कई वर्षों के अथक प्रयास से झारखंड का पहला रिट्रीट सेंटर मरीन ड्राइव में नए भवन (यूनिवर्सल पीस पैलेस- ए रिट्रीट सेंटर) की तैयारी पूर्ण हो चुकी है. इस समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में परम आदरणीय गरिमामयी राजयोगिनी शीलू दीदीजी (वाइस चेयरपर्सन, एजुकेशन विंग RERF), राज योगी मृत्युंजय भाईजी (चेयरपर्सन, एजुकेशन विंग RERF) मधुबन से पधार रहे हैं. राजयोगिनी रानी दीदीजी (सबजोन इंचार्ज, बिहार- झारखंड) मुज्जफरपुर से पधार रही हैं. इसके साथ-साथ हमारे वरिष्ठ अतिथि भ्राता हरीश मोयाल (मशहूर गायक, मुंबई), भ्राता चांद मिश्रा (फिल्म निर्माता दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित), भाता शशिकांत सिंह (प्रतिष्ठित उ‌द्योगपति, मुंबई) से पधार रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :  Saraikela : नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस समारोह में 25 जनवरी 2025 से लेकर 27 जनवरी 2025 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. नए भवन के कार्यक्रम का शुभारंभ नए भवन के उ‌द्घाटन से 25 जनवरी 2025 को मरीन ड्राइव में सुबह 10:00 से 11:00 तक के समय अंतराल में होगा. इसी दिन इसी जगह पर शाम 5:00 से 8:00 तक कॉल ऑफ टाइम के माध्यम से पब्लिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए जाएंगे. इस प्रोग्राम में शहर के कई विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. यह कार्यक्रम PEACE OF MIND टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण होगा. 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम की शुरुआत झंडातोलन से की जाएगी. इसी दिन मरीन ड्राइव में शाम को 3 बजे से 8 बजे तक 5 वर्षों से संस्था से जुड़े अथक सेवाधारी भाई बहनों के लिए सम्मान समारोह एवं विशेष महाभोग के साथ संगीत संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : फॉरवर्ड ब्लॉक ने ‘देशप्रेम दिवस’ के रूप में मनाई नेताजी सुभाष बोस की जयंती

इस अवसर पर सुरों से गुनगुनाती हुई शाम को हरीश मोयाल द्वारा सुर बद्ध किया जाएगा. यह कार्यक्रम PEACE OF MIND टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण होगा. 27 जनवरी को XLRI ऑडिटोरियम में शाम 4:00 से 7:00 तक 15 बहनों के समर्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा. ईश्वरीय सेवार्थ ये बहाने स्वेच्छा से एवं माता-पिता की अनुमति से अपना संपूर्ण जीवन परमात्मा शिव को समर्पित कर सच्ची पार्वती बन सर्वे का कल्याण करने का महान कार्य करने के लिए समर्पित होगी. इस दिवस पर बहनों के परिवार वाले भी होंगे. बहनों के साथ मिलन का कार्यक्रम और सौगात के साथ-साथ ब्रह्मा भोजन भी करवाया जाएगा. यह कार्यक्रम PEACE OF MIND टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण होगा. 28 जनवरी को मरीन ड्राइव में मधुबन से आए सभी वरिष्ठों का सम्मान एवं धन्यवाद सत्र का कार्यक्रम पूर्ण किया जाएगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें