Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Sports : गिरिडीह के खिलाड़ियों ने कोलकाता में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते दो मैडल

SHARE:

  • पियूष रंजन और अन्विषा कपिस्वे ने हासिल की सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कोलकाता के डुमुर्जाला इंडोर स्टेडियम में आयोजित 10वीं नेताजी सुभाष कप 2025 इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गिरिडीह के दो खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दो मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया. पियूष रंजन ने अंडर 14, 30 किलोग्राम में सिल्वर मेडल जीता, जबकि अन्विषा कपिस्वे ने अंडर 17, 60 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस सफलता की जानकारी कोच सोनू कुमार ने दी और उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल स्तर पर इस प्रतियोगिता में दो पदक जीतने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : शीतलपुर में विस्फोट से दहला पूरा इलाका, एक महिला की मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी कठिन मेहनत और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है. गिरिडीह के कराटे खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल उनके कोच सोनू कुमार को गर्व महसूस कराया, बल्कि पूरे जिले में कराटे के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया. अब उम्मीद जताई जा रही है कि इन खिलाड़ियों की सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा को उभारने के लिए प्रेरित करेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर