Breaking News
SE RAILWAY : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी – घाटशिला और मनोहरपुर में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मंजूर, रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति Sikh politics in Jamshedpur heats Up : चंद्रकोणा गुरुद्वारा के प्रबंध को लेकर विरोध शुरू, जमशेदपुर की सिख राजनीति में भी आ सकती है सुनामी ! Dal Khalsa : ਡੇਰਾ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ – ਨਹਿਰੀ ਮੋਘਾ ਪੁੱਟਣ ਦੀ ਕਥਿਤ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਸਿੱਖ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਸਖ਼ਤ ਚਿਤਾਵਨੀ America : ਅਮਰੀਕਾ ‘ਚ ਸਿੱਖ ਆਗੂਆਂ ਦੇ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ਾਂ ਦਾ ਗੰਭੀਰ ਮਾਮਲਾ – ਯੂ.ਐੱਸ. ਪੈਨਲ ਵੱਲੋਂ ਆਰ.ਐੱਸ.ਐੱਸ. ਮੁਖੀ ਮੋਹਨ ਭਾਗਵਤ ਦਾ ਵੀਜ਼ਾ ਰੱਦ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸਖ਼ਤ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ Amritsar : ਭਾਰਤ ਅੰਦਰ ਸਿੱਖਾਂ ਨਾਲ ਹੋ ਰਿਹਾ ਗੁਲਾਮਾਂ ਵਾਲਾ ਸਲੂਕ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Germany/Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ‘ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਣ ਦਾ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਹੋਕਾ: ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधार कार्ड सुधार और निर्माण के लिए विधायक की पहल पर 3 से 7 फरवरी तक लगेगा 5 दिवसीय विशेष कैंप

SHARE:

नए आधार कार्ड बनाने के साथ कर सकेंगे जरूरी सुधार, एग्रिको स्थित कैम्प कार्यालय पर लगेगा कैम्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आधार कार्ड आज नागरिकों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इसकी जरूरत हर व्यक्ति को पड़ती है. लेकिन, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नागरिकों की इस परेशानी को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के अधिकारियों से वार्ता कर इसके समाधान का मार्ग प्रशस्त किया. इसके तहत 3 फरवरी से 7 फरवरी तक आधार सुधार एवं निर्माण के लिए विशेष आधार सेवा कैंप आयोजित किया जाएगा. यह कैंप एग्रिको स्थित विधायक कैम्प कार्यालय के समीप लगाया जाएगा. जहां क्षेत्र के नागरिक नया आधार कार्ड बनवा सकेंगे और पहले से बने कार्ड में जरूरी सुधार करवा सकेंगे.

विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्रवासियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए और लोगों की सुविधा हेतु विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वयं आएं और अपने परिजनों का भी आधार अपडेट कराने में सहयोग करें, ताकि भविष्य में किसी भी जरूरी कार्य में उन्हें बाधा न आए.

ऐसे में, जो भी नागरिक गण आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान चाहते हैं, वे 3 से 7 फरवरी तक आयोजित इस विशेष कैंप में पहुंचकर अपना कार्य करा सकते हैं.

यह एक अच्छा अवसर है, जहां पर प्रत्येक नागरिकों को आधार सुधार केंद्रों पर लग रहे लंबी कतारों और बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से मुक्ति मिल सकती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर