Jamshedpur : बारीडीह में घर का ताला तोड़कर बाइक चोरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में लगातार चोरी की घटना घट रही है और पुलिस मौन है. प्रतिदिन प्रत्येक थाना क्षेत्र में चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ओल्ड बारीडीह का है. जहां अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है.

वहीं k2/6 फ्लैट के रहने वाले एसपी सिंह के घर के दरवाजा का ताला काट कर अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल उड़ा लिया है. जब सुबह परिवार के लोग उठे तो देखें कि बाइक नहीं है. वहीं आसपास के क्षेत्र में बाइक की खोजाई की लेकिन नहीं मिली.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हालांकि इसकी सूचना थाना को दे दी गई है. वैसे जमशेदपुर में चोरी की वारदात आम हो गई है. लोग दहशत में है और पुलिस हवा में तीर चला रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें