WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शिक्षा के साथ संस्कृति, सभ्यता और संस्कार का ज्ञान देना विद्यालय की भी जिम्मेवारी : दिनेश कुमार

SHARE:

सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में मना मातृ पितृ पूजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

श्री श्री योग वेदांत सेवा समिति जमशेदपुर के द्वारा सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के सभागार में विधालय के बच्चो और अभिभावकों के संग मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया. ज्ञात हो की 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन का आयोजन होता है, लेकिन बच्चों को पूर्व से ही जागरूक करने के उद्देश्य संस्था के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. विद्यालय के बच्चो ने अपने अपने माता पिता को तिलक, वंदन, माला पहनने के साथ आरती कर माता पिता का आशीष ले कर मातृ पितृ पूजन किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

माता पिता ने भी अपने बच्चो को प्यार और दुलार दे कर आशीष दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा की विधालय सिर्फ शिक्षा का मंदिर नही संस्कार, संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान अर्जित करने का केंद्र है. इन चीजों का जान देना भी विद्यालय की जिम्मेवारी, दिनेश कुमार ने बताया की माता पिता पाल पोस कर बच्चो को बड़ा करते है और बच्चे बड़े होने के बाद अपने माता पिता को यह कहते हुए भी सुनाई देते है की आपने मेरे लिए क्या किया. ये तो आपकी जिम्मेवारी थी, पूरे भारत में वृद्ध आश्रम की संख्या में लगातार बढ़तोरी हो रही है.

यह हमारे संस्कृति के लिए यह बहुत ही घातक है. बूढ़े होने पर माता पिता को बच्चो की जरूरत रहती है. इसलिए माता पिता के प्रति प्रेम और ध्यान हमेशा बने रहना चाहिए.
योग वेदांत सेवा समिति की अर्चना सिंह ने बच्चो को मातृ पितृ पूजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया की पौराणिक कथा में भी यह बताया गया है. शिव पार्वती की पूजा भगवान गणेश ने ब्रम्हांड पूजा के रूप में की थी, इसलिए भगवान गणेश की पूजा प्रथम की जाती है.

साथ ही आज दिव्य प्रेरणा प्रकाश प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पाने वाले बच्चों में शिवम् कुमार, आयुषी कुमारी, अंश कुमार, नंदनी कुमारी, अंकिता निषाद को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया और संस्था की ओर से माला कुमारी, प्रीति उपस्थित थी.

धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानध्यापक अमित कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में शिक्षिका त्रिलोचन कौर, सीमा, अर्चना सिंह, संगीता मेरी सुरेन, अनुसुइया कुमारी, हीरादास मानिकपुरी, ऋचा मिश्रा, कौशिक दत्ता, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, सुमन सिंह आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर