Breaking News
Jamshedpur : कमलपुर में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा, 10 पेटी विदेशी शराब के साथ गुमटी संचालक गिरफ्तार Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिटी एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान, बिरसानगर सन्डे मार्केट से आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद, 3 शातिर बदमाश धाराए

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया. इसी कड़ी में बिरसानगर संडे मार्केट के पास पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान सौरभ झिंगन उर्फ जिंगल (21), विक्की कर्मकार उर्फ भोलू कर्मकार (20) और धीरज पाल (29) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ये तीनों अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जमशेदपुर और आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें चक्रधरपुर, चांडिल, खरसावां आदि इलाकों में कम दाम पर बेचते थे.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ बिरसानगर संडे मार्केट के पास मौजूद हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा और सौरभ झिंगन व विक्की कर्मकार को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे. इन दोनों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं.

इसी दौरान, पुलिस ने धीरज पाल को भी चोरी की एक बाइक के साथ धर दबोचा इस तरह, कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं
तीनों गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुके हैं.

बदमाशों का आपराधिक इतिहास जानें

सौरभ झिंगन उर्फ जिंगल – टेल्को थाना कांड संख्या 122/2024 (धारा 304(2) बीएनएस)

विक्की कर्मकार उर्फ भोलू कर्मकार – टेल्को थाना कांड संख्या 122/2024 (धारा 304(2) बीएनएस)

धीरज पाल – बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 21/2021 आर्म्स एक्ट

फरार बदमाशों की तलाश हुई तेज

पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है. वहीं, बरामद मोटरसाइकिलों को उनके असली मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी जारी है. जमशेदपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर