WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम में संगीतमय श्रीराम कथा से पूर्व शुक्रवार को बारीडीह सुगना कॉलोनी से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

SHARE:

डीजे, बैंड बाजा, पुष्पवर्षा एवं प्रयागराज महाकुंभ के साधु-संतों की मनोरम झांकियों के साथ शामिल होंगी हजारों महिलाएं

सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारियां हुई पूरी, प्रेस वार्ता में समिति ने दी जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर सूर्यधाम सिदगोड़ा में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की भव्य शुरुआत शुक्रवार को विशाल शोभायात्रा के साथ होगी. यह शोभायात्रा बारीडीह सुगना कॉलोनी मंदिर से दोपहर 3 बजे निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुए सूर्यधाम पहुंचेगी. इस शोभायात्रा में सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत हजारों माताएं-बहनें, युवा एवं शहर के गणमान्यजन भक्तिभाव से सम्मिलित होंगे. शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए बैंड-बाजा, भक्तिमय डीजे संगीत, पुष्पवर्षा, केसरिया ध्वजों से सुसज्जित मार्ग, तिलक लगाए सनातन संस्कृति के परंपरागत परिधान में शामिल पुरोहितों के समूह, आतिशबाजी एवं प्रयागराज महाकुंभ के साधु-संतों की मनोरम झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी. इस आशय की जानकारी देने हेतु गुरुवार को भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन में सूर्य मंदिर समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगाँठ के तहत 9 दिवसीय अनुष्ठान के प्रथम दिन शुक्रवार को निकाले जाने वाली शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति, एकता और भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत करेगी. इसके साथ ही, आयोजन से पूर्व सूर्य मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को पुष्प सज्जा एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया है. रामकथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर के शंख मैदान में पक्के पंडाल बनाये गए हैं. इसके साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे पंडाल में सीसीटीवी के साथ अग्निशामक यंत्र लगाए गए हैं. कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए चार पहिया एवं दो पहिये वाहन के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग हेतु सैकड़ों सूर्यधाम स्वयंसेवक के साथ सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे. भूपेंद्र सिंह ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है.

वहीं, महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय श्रीराम कथा एवं शोभायात्रा को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है. सूर्यधाम में नौ दिवसीय आयोजन भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिलेगा, जिसमें प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 22 से 28 फरवरी तक सात दिन लगातार श्री राम कथा के मर्मज्ञ कथा वाचक श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य राजेन्द्र जी महाराज श्रीरामचरित मानस की संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगे. राम कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7:30 बजे तक चलेगी.

मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मार्ग में यातायात नियंत्रण हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. इसके साथ ही समिति द्वारा आयोजन में शामिल होने हेतु शहरवासियों को घर-घर जाकर आमंत्रित किया गया है.

इस आयोजन के प्रभारी कमलेश सिंह बनाए गए हैं. वहीं, शोभा यात्रा की सफलता हेतु मिथलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, शैलेश गुप्ता, जीवन साहू, बबलू गोप एवं पप्पू उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गयी है. नगर सज्जा के लिए अमरजीत सिंह राजा, कंचन दत्ता, तेजिंदर सिंह जॉनी, कुमार अभिषेक एवं विकास शर्मा को जिम्मेदारी दी गयी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर