WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अब नहीं रहेंगे प्यासे, बागबेड़ा वासियों के लिए राहत वाली खबर, अंदर पढ़ें

SHARE:

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना जून से जुलाई तक और हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के लिए अप्रैल में दिया जाएगा पानी अधीक्षक अभियंता अनिल कुमार ने नेताओं को दी जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अनिल कुमार से मिले और मांग पत्र सौंपा. इस दौरान अनिल कुमार ने कहा कि भारत सरकार से बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना में फंड उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार के सचिव ने पत्र भेजा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सुबोध झा ने कहा कि यह योजना 15 महीना के अंदर पूरा करने का एग्रीमेंट हुआ था. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा 26 जुलाई 2024 को ही पूरा कर लिया जाएगा और ग्रामीण जनता को लिखित में 26 जुलाई 24 से पानी उपलब्ध कराने का वादा किया गया था. आज फिर एक नया झूठ बोला जा रहा है.

केंद्र सरकार के द्वारा फंड नहीं दिया गया. जनता को भी गुमराह किया जा रहा है. न्यायालय में भी झूठा लिख कर दिया गया है. न्यायालय को भी गुमराह किया जा रहा है. सुबोध झा ने इसकी चिट्ठी अधीक्षक अभियंता से मांगी और उन्होंने कहा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी फिल्टर प्लांट निर्माण को लेकर जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा कर लोकसभा घेराव के लिए निकले पदयात्रियों का मामला 25 मार्च 2024 को लोकसभा में उठाया था, फिर 50 करोड़ 58 लाख रुपया ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए मिला और एक करोड़ 88 लाख 69000 बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी फिल्टर प्लांट के लिए प्राप्त हुआ. सांसद से सुबोध झा ने बात की और फंड नहीं होने की जानकारी दी.

सांसद ने कहा इस प्रकार का कोई पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया, ऐसा कोई पत्र है, तो विभाग को उपलब्ध कराने को कहा. मैं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के केंद्रीय मंत्री से बात कर समस्या का समाधान कराऊंगा.

सुबोध झा ने अधीक्षक अभियंता से फंड नहीं होने का पत्र का डिमांड किया है. अधीक्षक अभियंता ने कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को फोन कर पत्र देने को कहा, सुनील कुमार ने कहा मैं सचिवालय से बात किया हूं, पत्र मुझे उपलब्ध नहीं हो पाया है. सुबोध झा ने कहा फंड से रिलेटेड पत्र मुझे उपलब्ध नहीं कराया गया. मुझे जो पत्र दिया गया है, विभाग के द्वारा प्रीति इंटरप्राइजेज ठेकेदार को काम तेजी से करने का ही पत्र उपलब्ध कराया गया है, और फरवरी महीने तक पानी घर-घर दे दिया जाएगा. आज 28 फरवरी है. वह पत्र प्राप्त हुआ, फिर एक बार झूठा आश्वासन अधीक्षक अभियंता अनिल कुमार ने समिति के पदाधिकारी के सामने दिया है, कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जून से जुलाई में पानी 19 पंचायत के 113 गांव एवं रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों में दे दिया जाएगा, और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना का फिल्टर प्लांट का काम मार्च तक कंप्लीट कर दिया जाएगा और शुद्ध पानी बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 घरों के 20000 जनता को अप्रैल महीने से दे दिया जाएगा.

उपायुक्त से बागबेडा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के काम को तुरंत पूरा किया जाए, और बागबेड़ा, परसुडी, घाघीडीह, कीताडीह, करनडीह, सुंदरनगर क्षेत्रों में तत्काल टैंकरों से पानी की व्यवस्था कराने को लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, एवं अलग से समिति सदस्य उपायुक्त से मिले और मांग पत्र सौंपा.

आज मिलने वालों में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के साथ बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक विनोद राम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के युवा मोर्चा के सूरज ओझा, सिकंदर शर्मा, कृष्ण सिंह, डॉ अनिल मिश्रा, राजेश शर्मा शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर