Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : विराट दिव्यांग कैम्प सम्पन्न, बड़ी संख्या में दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

SHARE:

  • तरुण मित्र परिषद द्वारा दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर में कई उपकरणों का वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी संस्था, अखिल भारतीय तरुण मित्र परिषद द्वारा जैन धर्मशाला में विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन लाभान्वित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, गिरिडीह के एसडीपीओ जीतवाहन उरांव द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की गई. इस अवसर पर उन्होंने तरुण मित्र परिषद द्वारा आयोजित इस शिविर की सराहना की और गिरिडीह जैन समाज के सहयोग को भी आभार व्यक्त किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष तारा चंद जैन ने परिषद की निरंतर सेवाओं की सराहना की.

इसे भी पढ़ें Potka : बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ परिषद की ओर से एसडीओ को सौंपा गया मांग पत्र

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दिव्यांग कैम्प में समाज के योगदान की सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन सेठी ने तरुण मित्र परिषद द्वारा कैम्प आयोजित करने के कार्य को सराहते हुए कहा कि इस महान सामाजिक कार्य में योगदान देना उनके लिए गौरव की बात है. परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि इस 55वें दिव्यांग कैम्प में 37 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग (हाथ और पैर), 30 पोलियोकैलिपर्स, 11 ऑर्थोशूज, 15 स्टिक, 1 वॉकर, 11 जोड़े बैसाखियां, और 31 श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम में परिषद के संगठन सचिव राकेश जैन, सहसचिव आलोक जैन, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में, महासचिव अशोक जैन ने सभी सहयोगियों और संगठन का आभार व्यक्त किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर