WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सैनिक सम्मान यात्रा में सड़कों पर दिखा देशभक्ति का ज्वार, हजारों की संख्या में शामिल हुए राष्ट्रभक्त, यात्रा के माध्यम से लौहनगरी वासियों ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

SHARE:

जमशेदपुर।

हाथाें में तिरंगा, जुुबां पर भारत माता की जय, वंदेमातरम और वीर शहीद अमर रहे के जयघोष के साथ वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान के प्रतीक कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से बुधवार को निकाली गई सैनिक सम्मान यात्रा में पूरा शहर उमड़ पड़ा। संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की अगुवाई में मानगो के गांधी मैदान से प्रारंभ हुई इस यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष के साथ गूंज उठा। सैनिक सम्मान यात्रा में हर कोई देशभक्ति की भावना से लबरेज था। सभी लोग हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में दो हजार से अधिक मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवाओं ने भाग लिया। यात्रा में भारत माता एवं अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की सजीव मनमोहक झांकी आकर्षक का केंद रहे। वहीं, देशभक्ति गीतों पर झूमते युवाओं का उत्साह और जोश देखने लायक था। यात्रा में युवा, महिलाएं, पूर्व सैनिक समेत विभिन्न सामाजिक संगठन एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा में ए मेरे वतन के लोगों… जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करतीं हैं बसेरा… यह देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का.. तेरी मिट्टी में…..जैसे गीतों पर राष्ट्रनायकों के शौर्य का गान होता रहा। यात्रा शहर के जिस मार्ग और चौराहे से गुजरी वहां शामिल देशभक्तों का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से सैनिक सम्मान यात्रा के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। तो वहीं, कई सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर सेवा प्रदान की। गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर माल्यार्पण एवं नमन के पश्चात यात्रा का विधिवत समापन हुआ।

इससे पहले, कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़गी ने पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, शहीद सैनिकों के परिजनों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करने के पश्चात महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैनिक सम्मान यात्रा की शुरुआत की गई। मौके पर सीजीपीसी की ओर से भगवान सिंह एवं सरदार शैलेंद्र सिंह के द्वारा कुणाल षाड़ंगी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान मार्ग में आने वाले सभी शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

शहीद के इन परिजनों का किया सत्कार:

माता जगमाया देवी, दिनेश हांसदा, पी पद्मजा, शिवानी सोरेन व अन्य।

युवा वर्ग में देशभक्ति की भावना मजबूत करना यात्रा का उद्देश्य : कुणाल

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस की आज वही तारीख है। जब भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के करगिल में पाकिस्तानी सेना को हराया था। वीर जवानों ने इस युद्ध में अपने खून का आखिरी कतरा देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया। यह विजय दिवस वीर सैनिकों के अद्भुत साहस और समर्पण का स्मरण कराता है। कहा कि सैनिक सम्मान यात्रा के माध्यम से लौहनगरी जमशेदपुर और युवा साथीगण, प्रबुद्ध नागरिकों ने जमशेदपुर की सड़कों को तिरंगामय करने का कार्य किया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों ने मां भारती के रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में निकाले इस यात्रा का उद्देश्य युवा वर्ग में शहीदों, वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। कुणाल षाड़ंगी ने यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने हेतु सभी लोगों के प्रति विशेष आभार जताया।

इन मार्गों से होकर गई सैनिक सम्मान यात्रा:

संस्था द्वारा सैनिक सम्मान यात्रा मानगो गांधी मैदान से प्रारंभ होकर खुदीराम बोस चौक, मानगो पुल, एमजीएम अस्पताल के रास्ते शीतला मंदिर, साकची गोलचक्कर, जुस्को गोलचक्कर, बिस्टुपुर, जुगसलाई, स्टेशन, बर्मामाइंस, लालबाबा फाउंड्री, टिनप्लेट चौक के रास्ते गोलमुरी गोलचक्कर होकर गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर सम्पन्न हुई।

यात्रा में ये हुए शामिल

यात्रा के दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, रीता मिश्रा, दिनेश कुमार, पूर्व सैनिक सुशील कुमार, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, बिमल बैठा, धनुर्धर त्रिपाठी, शंकर रेड्डी, संजीव आचार्य, समरेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, प्रेम झा, चिंटू सिंह, संदीप शर्मा बौबी, राजेश सिंह, अमरेंद्र पासवान, अजय सिंह, राहुल तिवारी, सुदीप्तो डे राणा, धवल सेठ, अक्षय कोरा, शैलेश गुप्ता, हरि सिंह राजपूत, मोन्टी अग्रवाल, सतप्रीत सिंह, अभिमन्यु सिंह, देवांशु शेखर, रविशंकर तिवारी, अभिषेक पांडेय, श्रीकांत सिंह, संतोष सिंह, अनूप तिवारी, रौनक सिसोदिया, मुकेश गुप्ता, सौरभ राहुल सिंह, प्रियांशु सिंह, सुमित कुमार, बिजय सोय, राज मिश्रा, फातिमा शाहीन, अनमोल वर्मा, अशोक सामंत, संजय संजू शर्मा, अमित सिंह, विकास शर्मा, कुमारेश उपाध्याय, अरविंदर कौर, पुरेन्दू पात्रा, निधि केडिया, इंदर सिंह, रितिका श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश रजक, रंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मोहित शुक्ला, बिनोद गुप्ता समेत अन्य युवा शामिल रहे।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर