Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के काम में तेजी लाने की मांग, मंत्री से मिले विधायक संजीव सरदार

SHARE:

  • बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से किया आग्रह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बागबेड़ा के ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार और पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित विधानसभा परिसर में पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिला. उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कहा कि बागबेड़ा जलापूर्ति योजना 2015 से चल रही है, लेकिन आज 10 साल बाद भी यह अधूरी है. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और बडौदा घाट में ब्रीज से पाइपलाइन पार करने का काम अभी भी लंबित है. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से यह भी कहा कि धीमी रफ्तार से काम होने के कारण 2024 में भी क्षेत्र के लोगों को पानी मिलने की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : आजसू के पहले चरण का आंदोलन सफल, ट्रैफिक पुलिस को जिला अध्यक्ष ने किया धन्यवाद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जलापूर्ति योजना की गति बढ़ाने का आश्वासन

बागबेड़ा, कीताडीह और घाघीडीह क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या है, जहां भूमिगत जलस्तर 500 से 1000 फीट नीचे चला गया है. गर्मी के मौसम में इन क्षेत्रों की करीब 1.5 लाख आबादी पानी के लिए परेशान रहती है. इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही जमशेदपुर का दौरा करेंगे और बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का निरीक्षण करेंगे. साथ ही उन्होंने योजना के कार्य को तेज करने और जलापूर्ति शुरू कराने का वादा किया. इस प्रतिनिधिमंडल में पंचायत समिति सदस्य सुशील कुमार, उपमुखिया सुरेश निषाद, धमेंद्र चौहान और धमेंद्र यादव भी शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर